राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन, समारोह में कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जन अभियान पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने किया। समारोह में व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बड़ी माला ,प्रतीक चिह्न सोने का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक …

लखनऊ। जन अभियान पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने किया। समारोह में व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बड़ी माला ,प्रतीक चिह्न सोने का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है,किसी को जनता की परवाह नहीं है इसलिए जन अभियान पार्टी महंगाई के विरोध में महंगाई रोकों यात्रा 26 दिसंबर को लखनऊ से निकालेगा, जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी,महिला,किसान ,युवा सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। ये यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में जाएगी और जनता से महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर जन अभियान पार्टी को वोट देने की अपील करेगी। सभी दलों ने धोखे के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। व्यापारी वर्ग एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर ठगा जा रहा है। इसलिए पार्टी व्यापारी सुरक्षा आयोग के साथ पेंशन ,बीमा मण्डी शुल्क जैसी बहुत पुरानी मांगों को पूरा करने के साथ ठेला,फेरी,फुटपाथ के छोटे व्यापारियों को फ्री में दुकान दी जाएगी।

लखनऊ: नकली कीटनाशक बेचने वालों के निरस्त किए जा रहे लाइसेंस

प्रदेश में फसलों की बर्बादी रोकने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक मिल सके इसके लिए कृषि रक्षा मुख्यालय के निर्देश पर टीम का लगातार अभियान जारी है। अधूरे मानकों के बीच दुकानों का संचालन करने और असली कीटनाशक के मिलते जुलते नकली ब्रांड बेचने के आरोप में अभी तक 87 लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: नकली कीटनाशक बेचने वालों के निरस्त किए जा रहे लाइसेंस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म