बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा,सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट के जरिए आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं बीएसपी के हर मोर्चा के साथ लगातार बैठक …

लखनऊ। आने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट के जरिए आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं बीएसपी के हर मोर्चा के साथ लगातार बैठक में व्यस्त मायावती ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के वादों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दो ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस आदि इन दिनों प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं।

पढ़ें- Infinity Flatform: पीएम मोदी बोले- वित्त प्रौद्योगिकी पहल को वित्त प्रौद्योगिकी क्रांति में बदलना जरूरी

मायावती ने कहा कि यह लोग वादा करने के बाद सत्ता में आने के पर अधिकांश को भुला देते हैं। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे। अर्थात भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वह काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वह काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं। यह भी सोचने की बात है। कांग्रेस को अपने शासित राज्यों में ध्यान देने की जरूरत है।

संबंधित समाचार