सहारनपुर में एटीएस कमांडो सेंटर के लिये मुफ्त मिलेगी जमीन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिये उद्योग विभाग की राजकीय पायलट वर्कशॉप (प्रशिक्षण केन्द्र) की चिन्हित भूमि के निशुल्क आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में संवेदनशील …
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिये उद्योग विभाग की राजकीय पायलट वर्कशॉप (प्रशिक्षण केन्द्र) की चिन्हित भूमि के निशुल्क आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में संवेदनशील नेपाल सीमा पर एटीएस इकाई/कमाण्डो ट्रेनिंग सेन्टर स्थापित किये जाने के लिये देवबंद तहसील के अंतर्गत राजस्व ग्राम नूरपुर में उद्योग विभाग के राजकीय पायलट वर्कशॉप (प्रशिक्षण केन्द्र) की करीब 2000 वर्ग मी. चिन्हित भूमि निशुल्क आवंटित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
पढ़ें: मथुरा: सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी की हुई मौत, चार घायल
वहीं, अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सभी दस्तावेजों की पुष्टि करने के बाद प्रस्तावित भूमि के हस्तान्तरण की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता का हवाला देते हुये सहारनपुर में एटीएस की इकाई स्थापित किये जाने के लिये न्यूनतम 2000 वर्ग मीटर निशुल्क सरकारी भूमि आवंटित किये जाने का अनुरोध किया था। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने जमीन एटीएस को आवंटित करने का निर्णय लेते हुए उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन के निदेशक को निर्देशित था।
और अधिक खबरों की जानकारी के लिए यह भी पढ़ें:
लखनऊ: लड़ाकू विमान मिराज का टायर चोरी, छानबीन हुई शुरूराजधानी से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन भेजे जा रहे लड़ाकू विमान मिराज के टायरों में से एक टायर चोरी होने का मामला गुरुवार को सामने आया है। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़ाकू विमान मिराज में इस्तेमाल होने वाले टायरों को ट्रक द्वारा जोधपुर ले जाया जा रहा था, उसी समय लखनऊ स्थित शहीद पथ पर एक टायर चोरी होने की बात सामने आई है।
