बाराबंकी: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलेगा राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दिसम्बर माह से मार्च तक वितरण होने वाले मुफ्त खाद्यान्न के साथ सरकार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक-एक किलो चना तेल और नमक वितरण करेगी। राशन की दुकानों पर वितरण के लिये ब्लॉक स्तर के गोदामों पर समाग्री पहुंच रही है। वितरण में किसी …

बाराबंकी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दिसम्बर माह से मार्च तक वितरण होने वाले मुफ्त खाद्यान्न के साथ सरकार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक-एक किलो चना तेल और नमक वितरण करेगी। राशन की दुकानों पर वितरण के लिये ब्लॉक स्तर के गोदामों पर समाग्री पहुंच रही है। वितरण में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो जिसको लेकर तहसील स्तर पर निगरानी टीम गठित की गई है।

सरकार राशनकार्ड धारकों को चावल, गेहूं के साथ-साथ चना, तेल और नमक दिसम्बर माह में फ्री में देने जा रही है। दरियाबाद ब्लॉक अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक नगरपंचायत सहित 6483 व पात्र गृहस्थी के 32923 कार्ड धारक इस योजना से लाभान्वित होंगे। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को दिसंबर माह में प्रतिकार्ड धारक एक किलो साबुत चना एक किलो आयोडाइज्ड नमक व एक लीटर खाद्य तेल नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

नैफेड द्वारा ब्लॉक गोदामों तक समस्त वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। रोस्टर के अनुसार सामग्री को कोटेदार गोदामों से लेकर अपनी दुकानों से वितरित कराएंगे। यदि गोदाम स्तर पर वस्तुओं की अवशेष मात्रा रहती है तो अग्रिम माहों की डिमांड में गोदाम स्तर के अवशेष की मात्रा समायोजित की जाएगी।

आपूर्ति निरीक्षक प्रभात त्रिपाठी ने बताया दिसंबर माह में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के प्रति कार्डधारक को एक-एक किलो चना , नमक और तेल भी राशन के साथ मुफ्त दिया जाएगा। कार्डधारकों में राशन व अन्य खाद्य पदार्थों के वितरण में गड़बड़ी न हो इसको लेकर तहसील स्तर पर निगरानी टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें:-जल्द रोडवेज में शामिल होंगी 150 बसें, विभाग की ओर से बस खरीद को लेकर मिली मंजूरी

संबंधित समाचार