रायबरेली: मिलर्स मांग पर अड़े, धान खरीद को नहीं मिली रफ्तार
रायबरेली। धान मिलर अपनी मांग पर डटे हुए हैं जिससे धान केंद्रों पर डंप पड़ा है और खरीद भी तेजी से नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारियों के सामने धान खरीदकर रखने की समस्या आ रही है। टोकन लेकर किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन धान खरीदा नहीं जा रहा है। …
रायबरेली। धान मिलर अपनी मांग पर डटे हुए हैं जिससे धान केंद्रों पर डंप पड़ा है और खरीद भी तेजी से नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारियों के सामने धान खरीदकर रखने की समस्या आ रही है। टोकन लेकर किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन धान खरीदा नहीं जा रहा है। जिले में धान खरीद के लिए 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं तथा 1 लाख 71 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य है। हाल तह है कि एक माह में पांच हजार एमटी धान की खरीद.हो सकी है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर 16 किसानों से 653 क्विंटल खरीद की गई थी। यहां पर महज 1500 बोरे ही आए थे। बोरों की कमी और मिलर तय न होने से यहां बहुत धीमी गति से धान खरीदा जा रहा है। गोदाम के नाम पर एक कमरा है, वह भी फुल हो चुका है। मंडी निरीक्षक इफ्तखार अहमद का कहना है कि यदि मिलर तय हो जाएं तो गोदाम खाली हो जाए। इसके बाद तेजी के साथ धान खरीद की जा सकती है। टिन शेड के नीचे खुले में धान लगाने पर बारिश होने पर भीगने व बेसहारा मवेशियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का खतरा है।
इसी प्रकार मंडी समिति लालगंज में ही बने दूसरे क्रय केंद्र में 45 हजार क्विटल धान खरीद का लक्ष्य है। यहां पर 45 किसानों से 2500 क्विंटल धान खरीदा गया है। गोदाम के नाम पर बनी तीन दुकानें धान से भर चुकी हैं। हालांकि, यहां पर एक मिलर शनिवार को तय हुआ है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी करने व धान भेजने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाएगा। इस केंद्र में लगभग 600 किसान टोकन ले चुके हैं। मंडी समिति के क्रय केंद्र में 450 किसान अपना नाम धान बेचने के लिए लिखा चुके हैं। ऐसे में निर्धारित समय में सभी किसानों से धान। खरीद संभव नहीं दिख रहा है। महराजगंज में भी धान केंद्रों पर डंप पड़ा है। उठान न होने से खरीद नहीं हो पा रही है। किसान परेशान हैं।
मिल संचालकों से बात हो रही है। कोई रास्ता जरूर निकलेगा। जहां कहीं भी धान खरीदा जा रहा है उसे सुरक्षित रखा जा रहा है…रामानंद जायसवाल, जिला विपणन अधिकारी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: दयानंद डिग्री कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन, देश धर्म को लेकर किया गया जागरूक
