अयोध्या: एसडीएम की धमकी पर फिर भड़के व्यापारी, जानें क्या है पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में सड़क चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को एडीएम और तहसीलदार हरिश्चन्द्र बाजार, रामगुलेला बाजार पहुंचे। दुकानदारों ने जब एडीएम से दुकान के पीछे दुकान देने की बात कही तो उन्होंने कहा अपने मकान मालिकों से बात करें। उन्होंने कहा जल्द से जल्द दुकानदार दुकान पीछे कर ले सड़क चौड़ीकरण योजना को आगे बढ़ाना …

अयोध्या। जिले में सड़क चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को एडीएम और तहसीलदार हरिश्चन्द्र बाजार, रामगुलेला बाजार पहुंचे। दुकानदारों ने जब एडीएम से दुकान के पीछे दुकान देने की बात कही तो उन्होंने कहा अपने मकान मालिकों से बात करें।

उन्होंने कहा जल्द से जल्द दुकानदार दुकान पीछे कर ले सड़क चौड़ीकरण योजना को आगे बढ़ाना जाना है। इसपर दुकानदारों ने कहा, मकान मालिकों से बात चल रही है वो अभी तैयार नहीं हैं, समय मांग रहे हैं। एडीएम ने लोगों से कहा कि आप लोग आधार और बैंक पासबुक प्रशासन को जमा करो।

पढ़ें: हरदोई: अवैध संबंधों के शक में बेरहम पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

दुकानदार ने पहले स्थापित करने के बाद ही उपरोक्त कागज देने की बात की। इसी बात पर भड़क कर एडीएम ने एक दुकानदार को दुकान गिराने की धमकी दे डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी समाज आज शाम बैठककर उपरोक्त परिस्थितयों में रोजी रोटी बचाने के लिए निर्णय लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव और विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके की गई। दिव्यांग बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

संबंधित समाचार