कर्नाटक और उड़ीसा समुद्री तूफान का असर अयोध्या में भी…
अयोध्या। कर्नाटक और उड़ीसा में उठे समुद्री तूफान का असर जिले के मौसम पर भी पड़ा है। सुबह से ही बादल छाए रहे और देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। जिससे एकाएक ठंड बढ़ गई है और लोग हाफ से फुल स्लीव्स वाले स्वेटर में आ गए हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि …
अयोध्या। कर्नाटक और उड़ीसा में उठे समुद्री तूफान का असर जिले के मौसम पर भी पड़ा है। सुबह से ही बादल छाए रहे और देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। जिससे एकाएक ठंड बढ़ गई है और लोग हाफ से फुल स्लीव्स वाले स्वेटर में आ गए हैं।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जिले में बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन बादल छाए रहने का पूरा अनुमान है। मौसम में आए परिवर्तन के बाद घर-घर में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थीं।
पढ़ें: गोरखपुर: कोविड के नये वेरिएंट के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क
आसमान में घने बादलों का डेरा था। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो की रात तक जारी रहा। मौसम में आए बदलाव के बाद लोग सड़कों पर स्वेटर व जैकेट में नजर आए। बादल छाए रहने के कारण दिन में भी वाहन चालकों को सड़कों पर लाइट जलाकर चलना पड़ा। शाम होते-होते सर्दी और बढ़ गई।
आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक शंख माधव त्रिपाठी के अनुसार न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक और उड़ीसा के समुद्री इलाकों में उठे तूफान का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। जिससे जिले का मौसम भी प्रभावित हुआ है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आगे दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उससे फसलों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। हवा की गति 2.4 किमी प्रति घंटा रही। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 62 पर रही। इस बार ठंड लंबी दूरी तक चलेगी।
अगले एक हफ्ते का संभावित तापमान..
दिन अधि. ताप. न्यून. ताप.
- शुक्रवार 23 16
- शनिवार 28 15
- रविवार 28 17
- सोमवार 27 14
- मंगलवार 27 12
- बुधवार 26 11
- गुरुवार 25 12
- शुक्रवार 23 14
