बिजनौर : रस्सी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम हिरना खेड़ी के एक युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर घर में लगे पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। ग्राम हिरनाखेडी निवासी अरुण …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम हिरना खेड़ी के एक युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर घर में लगे पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

ग्राम हिरनाखेडी निवासी अरुण कुमार की गुरुवार की रात परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया था। सुबह के समय जब परिजनों की आंख खुली तो अरुण को रस्सी के सहारे पंखे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गये। अरुण की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने युवक को मंदबुद्धि बाताया है।

संबंधित समाचार