लखनऊ: काकोरी में मजदूर की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या करने आये दबंगों ने मजदूर को ही गोली मार दी। मजदूर अपने मालिक पर हमला होता देख बचाने को प्रयास में आगे आया और उसकी जान चली गयी। काकोरी थाना थाना प्रभारी के मुताबिक जलियामऊ निवासी सुशील के मुताबिक गुरुवार रात वह मजदूरों के साथ खेत …

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या करने आये दबंगों ने मजदूर को ही गोली मार दी। मजदूर अपने मालिक पर हमला होता देख बचाने को प्रयास में आगे आया और उसकी जान चली गयी। काकोरी थाना थाना प्रभारी के मुताबिक जलियामऊ निवासी सुशील के मुताबिक गुरुवार रात वह मजदूरों के साथ खेत पर धान की मड़ाई करा रहे थे। रात करीब 1.30 बजे करीब गांव के ही पवन उर्फ छोटे रिश्तेदार संजय के साथ वहां असलहा लेकर पहुंच गए और सुशील को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

सुशील बचने के लिए भागे, लेकिन गोली कंधे में लग जाने से लहूलुहान होकर गिर गए। मालिक पर हमला होते देखकर वहां मौजूद मजदूर श्रीराम बीच-बचाव करने लगा। तभी पवन और संजय ने उसके सीने में गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही श्रीराम गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े तो पवन और संजय भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

वहीं पीड़ित सुधीर ने बताया कि जमीन पर उनका मालिकाना हक है। पवन का परिवार भी इस पर हक जताता है। 36 साल से दोनों परिवारों के बीच रंजिश है। सुशील की मां मायादेवी के मुताबिक पहले भी झगड़ा हुआ था। तक पवन के पिता तुलसीराम की हत्या की गई थी। इसका आरोप सुशील के भाई सुधीर-अनुराग पर लगा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ वक्त पहले ही सुधीर पेरोल पर बाहर आया है, अनुराग अभी भी जेल में है।

आरोपियों के पक्ष में आया था फैसला

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 18 बीघा जमीन का विवाद है। कोर्ट ने पवन के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद पवन सुशील से जमीन खाली करने के लिए कह रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था।

पहले मां छोड़ गई, अब पिता की हो गई हत्या

दो पक्षों के बीच रंजिश के चलते मजदूर श्रीराम की जान चली गई। पिता के कत्ल की सूचना पर श्रीराम के बेटे विशाल (13) और अमन (14) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मां पहले ही छोड़कर जा चुकी हैं। अब पिता को भी मार दिया गया है। अब वह किसके सहारे जिंदगी गुजारेंगे।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद रेलखंड पर रेलवे ने वसूले सवा करोड़ रुपए

संबंधित समाचार