मिर्जापुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, जानें क्या कहा?
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बरौधा कचार, मिर्जापुर जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के अध्यक्षता में संगठनात्मक चार सत्रों में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रहे। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि सहित अन्य आये हुए समस्त अतिथियों …
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बरौधा कचार, मिर्जापुर जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के अध्यक्षता में संगठनात्मक चार सत्रों में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रहे। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि सहित अन्य आये हुए समस्त अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि का परिचय कराया।
तत्पश्चात् बतौर मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए समस्त उपस्थित फोरम के पदाधिकारियों को 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से ही सिर्फ मिर्जापुर ही नहीं पूरा मिर्जापुर मण्डल क्षेत्र उपेक्षित रहा, लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आई है तब से इस पुण्य क्षेत्र की महत्ता के अनुरूप यहां विकास कार्य हो रहे हैं।
योगी जी की सरकार ने मांं विन्ध्यवासिनी धाम को केन्द्र में रखकर यहां करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की हैं। अभी कुछ समय पहले ही देश की गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर के विकास के लिए 288 करोड़ की 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। जिसमें 150 करोड़ की विन्ध्याचल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास व 16 करोड़ की रोप-वे परियोजना का लोकार्पण भी शामिल है।
विन्ध्याचल कॉरिडोर परियोजना, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परियोजना की तर्ज पर बनाई जा रही है। इससे यहां पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। योगी की सरकार ने राजकीय पौधशाला पटेहरा में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण कराया है। यहां हर साल आठ लाख रुपये के उन्नत व रोग रहित बीज विकसित किए जायेंगे, जिन्हें किसानों को प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: मतदाता जागरूकता के लिए डीएम ने रवाना किया प्रचार वाहन
