कन्नौज: तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल
कन्नौज। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार को पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर पट्टी गांव के सामने हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की …
कन्नौज। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार को पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर पट्टी गांव के सामने हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने पड़ताल की तो मृतकों की जेब से अलग-अलग आईडी बरामद हुई है। उसमें सभी की आईडी अलग-अलग महकमों की है। पहचान पत्र के आधार पर पुलिस तीनों की शिनाख्त में जुटी है। मृतकों के जेब से मिली एक आईडी में सतेंद्र कुमार नाम की है। जिस पर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल दर्ज है।
तीसरी आईडी पुर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय की ओर से जारी है, जिसमें नाम गुंजन पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी 12/149 त्रिलोक पूरी नई दिल्ली दर्ज है। तीसरा पहचान पत्र आधार कार्ड है। उसमें जितेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी ए 12/253 घड़ोली एक्सटेंशन ब्लाॅक-ए राजवीर कॉलोनी मयूर विहार फेस 3 पूर्वी दिल्ली दर्ज है। जिसका आधार मिला है। घायल का नाम परमवीर बताया जा रहा है। पुलिस पहचान पत्र के आधार पर सभी के परिजनों से सम्पर्क में जुटी है।
यह भी पढ़े:-संजय उपाध्याय के संपत्तियों की भी होगी जांच, संदेह के घेरे में बाबूओं की भूमिका
