बरेली: उच्च शिक्षा विभाग की टीम के निरीक्षण से पहले की तैयारियां
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्विवद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की टीम शनिवार को निरीक्षण करेगी। इसको लेकर शुक्रवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कार्यालय स्थिति समिति कक्ष में बैठक की। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, अधिकारी व वार्डन उपस्थित रहे। कुलपति ने सभी विभागों को उचित साफ-सफाई और सभी …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्विवद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की टीम शनिवार को निरीक्षण करेगी। इसको लेकर शुक्रवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कार्यालय स्थिति समिति कक्ष में बैठक की। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, अधिकारी व वार्डन उपस्थित रहे। कुलपति ने सभी विभागों को उचित साफ-सफाई और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को उपस्थिति का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि टीम रूसा के तहत सामान की खरीद, खर्च व सभी की उपस्थिति, विभागों की हालत व अन्य का टीम भौतिक निरीक्षण करेगी। टीम सभी रिकार्ड भी देख सकती है। इसके चलते सभी को रिकार्ड भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद, प्रो. श्याम बिहारी लाल, प्रो. एस के पांडे, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ अमित सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
