मुरादाबाद: कई गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एसएसपी बबलु कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चालाए जा रहे अभियान में सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सीओ सिविल लाइन सागर जैन व इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एसएसपी बबलु कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चालाए जा रहे अभियान में सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

सीओ सिविल लाइन सागर जैन व इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कंपनी बाग से गिरफ्तार किए गए नागफनी इलाके के बदमाश फिरोज पर लूट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिरोज महिला से चेन और कुंडल लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की पकड़ से दूर हो गया था। इसके बाद ही उस पर डीआइजी की ओर से दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

 

संबंधित समाचार