भाजपा नेता की गाड़ी से कैश सहित तीन जगहों से हुई लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में चोरों ने जहां एक भाजपा नेता की गाड़ी से सवा लाख कैश पार कर दिया, वहीं सिधौली व अटरिया इलाके में कई स्थानों से करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। तीनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महमूदाबाद कोतवाली व नगर के शेरापुर …

सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में चोरों ने जहां एक भाजपा नेता की गाड़ी से सवा लाख कैश पार कर दिया, वहीं सिधौली व अटरिया इलाके में कई स्थानों से करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। तीनों घटनाओं से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक महमूदाबाद कोतवाली व नगर के शेरापुर वार्ड निवासी मृगांक वर्मा पुत्र अनिल कुमार ने महमूदाबाबद कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि वह 1 दिसंबर की रात एक शादी समारोह में शामिल होने सोसा गांव गया था। देर रात कार्यक्रम स्थल पर बनी वाहनों की पार्किंग में खड़ी मृगांक वर्मा की बलेरो कार से शीशा तोड़कर बदमाशों ने एक लाख 21 हजार रुपए पार कर दिए।

पढ़ें- अमरोहा: भाकियू ने कैमिकल कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- प्रदूषण से पशु-पक्षियों को हो रहा नुकसान

3 दिसंबर को मृगांक वर्मा ने कोतवाली पुलिस प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा सिधौली कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज गांव निवासी श्रीराम के घर में बीती रात चोरो ने घुसकर करीब एक लाख रुपये के जेवर व बर्तन उठा ले गये। इसके बाद चोरों ने ब्रिजेन्द्र के घर में घुसकर करीब बीस हजार रुपये के पीतल के बर्तन उठा चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसी तरह अटरिया इलाके के देबियापुर मजरा अहेवा गांव निवासी देशराज ने बताया कि रात को चोरों ने उसके मकान में पीछे के कमरे में नकब लगा दी। जिसके बाद चोरों ने घर के अंदर दाखिल होकर चोर अंदर घुस गये। कमरे में रखी आलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार की नकदी, सोने, चांदी के जेवर चोरी कर लिये।

पीड़ित के अनुसार चोर करीब एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गये। सुबह चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने तहरीर देकर एक व्यक्ति पर चोरी की आशंका भी जताई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार