IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर सिमटी, भारत को मिली 263 की बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई जबकि इससे पहले उसके स्पिनर ऐजाज पटेल ने एक पारी के दस विकेट लेकर इतिहास रचा था। पटेल एक पारी में दस विकेट लेने वाले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल …

मुंबई। भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई जबकि इससे पहले उसके स्पिनर ऐजाज पटेल ने एक पारी के दस विकेट लेकर इतिहास रचा था। पटेल एक पारी में दस विकेट लेने वाले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के बाद तीसरे गेंदबाज हो गए। भारतीय टीम पहली पारी में 325 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर खत्म हो गई। भारत के लिये रविचंद्रन अश्विन ने चार और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिये।

इसे भी पढ़ें…

IND vs NZ: ऐजाज पटेल ने रचा इतिहास, एक पारी के दस विकेट लेने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

संबंधित समाचार