सहारनपुर: सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर शनिवार को एक कार और बस की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने बताया कि आज देहरादून से सहारनपुर आ रही एक कार और मुजफ्फरनगर से देहरादून जा रही बस की मोहण्ड …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर शनिवार को एक कार और बस की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने बताया कि आज देहरादून से सहारनपुर आ रही एक कार और मुजफ्फरनगर से देहरादून जा रही बस की मोहण्ड और गणेशपुर के बीच हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

इस भीषण दुर्घटना में प्रवीण (45) मन्जू चौहान (47) व शिल्पी चौहान (22) की मौत हो गयी। दुर्घटना में दीक्षांत (20) व निशांत(17) घायल हो गये हैं। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरदोई: अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत आठ की मौत

बीते कुछ घंटों के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। मौसी के घर से लौट रही बच्ची को गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। वहीं डीजल लेने जा रहे किशोर को रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इधर मजदूरी कर वापस घर लौट रहे साइकिल सवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

इसी तरह कातिल हुई रफ्तार ने किसी के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया, तो किसी मां से उसके कलेजे का टुकड़ा बहुत दूर चला गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराया है।

पढ़ें: बरेली: चार दिनों से लपता ट्रक चालक का नाले में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, हादसा या हत्या?

वहीं हादसों की जांच शुरू कर दी गई है। सीतापुर जिले के उदयपुर थाना खैराबाद निवासी अमरजीत वैश्य के बहनोई पप्पू कोतवाली देहात के आशा गांव में रहते हैं। अमरजीत अपनी पत्नी रामसुखी और बच्चों 5 वर्षीय अनन्या, 3 वर्षीय मान्या और एक दुधमुंहे बच्चे के साथ आशा गांव आया हुआ था।

संबंधित समाचार