रायबरेलीः नाले में गिरा बेकाबू टैंकर, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तीन दिन पहले गंदा नाला पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे टैंकर को निकालने के लिए राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया। जिससे घंटों जाम की समस्या बनी रही और उसमें एंबुलेंस व वीआईपी भी फंसे रहे। शनिवार को प्रशासनिक बेपरवाही के कारण ऊंचाहार में राजमार्ग अवरुद्ध गया जिसमे सैकड़ों वाहन तीन घंटे तक …

रायबरेली। तीन दिन पहले गंदा नाला पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे टैंकर को निकालने के लिए राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया। जिससे घंटों जाम की समस्या बनी रही और उसमें एंबुलेंस व वीआईपी भी फंसे रहे। शनिवार को प्रशासनिक बेपरवाही के कारण ऊंचाहार में राजमार्ग अवरुद्ध गया जिसमे सैकड़ों वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। तीन दिन पहले लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर नगर क्षेत्र के गंदा नाला स्थित पुल की रेलिंग तोड़कर एक टैंकर नीचे गिर गया था।

हादसा बड़ा था किन्तु इसमें किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ था। शनिवार को नाला से टैंकर को निकालने के लिए दो क्रेन मंगवाई गई। और दिन में करीब दस बजे राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया था। जबकि यह काम रात में हो सकता था किन्तु प्रशासन के जिम्मेदार लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। परिणाम यह हुआ कि राजमार्ग जाम होते ही सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। कुछ वाहन रेलवे स्टेशन रोड होते हुए निकलने के लिए घुसे तो कोतवाली तक जाम ही जाम लग गया और आगे पीछे वाहनों की कतार लग गई।

जाम से निपटने के लिए पूरी कोतवाली की फोर्स लगाई गई लेकिन इसके कई वीआईपी व एंबुलेंस भी फैंस चुकी थी। तकरीबन तीन घंटे तक यह समस्या बनी रही। उधर राजमार्ग पर जब नाले से टैंकर को निकाला गया , तब आवागमन बहाल हुआ लेकिन तक तक करीब तीन किमी लंबा जाम लग चुका था। राजमार्ग खुलने के बाद भी एक घंटे तक वाहन सड़क पर रेंग कर निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई मासिक बैठक

 

संबंधित समाचार