सहारनपुर: बस-कार में भिड़ंत, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ क्षेत्र में आज शनिवार को एक कार और बस की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मोहण्ड और गणेशपुर के बीच देहरादून हाइवे पर यह …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ क्षेत्र में आज शनिवार को एक कार और बस की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मोहण्ड और गणेशपुर के बीच देहरादून हाइवे पर यह हादसा उस समय हुआ जब देहरादून से सहारनपुर आ रही एक कार मुजफ्फरनगर से देहरादून जा रही बस से टकरा गयी।
आमने सामने की भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में प्रवीण (45), मन्जू चौहान (47) और शिल्पी चौहान (22) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दीक्षांत (20) और निशांत(17) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
महोबा: घर से बरामद हुए महिला और उसके तीन बच्चों के शव
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार सुबह एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव घर से बरामद किये। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने यहां बताया कि कुलपहाड़ कस्बे के कठबरिया मोहाल में कल्याण सिंह यादव की पत्नी सोनम (35), पुत्र विशाल(11) तथा पुत्रियों आरती (09) व अंजलि (07) के शव उनके घर मे बंद कमरे से बरामद किए गए। तीनों
मृतक बच्चों के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे जबकि महिला का शव छत के कुंडे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सभी मृत बच्चों के शरीर मे कई जगह चोट एवं गले मे रस्सी के रगड़ने का भी निशान देखा गया है। जिससे उनकी हत्या किए जाने की आशंका बलवती हो रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सड़क दुर्घटना में राजस्व कर्मी की हुई मौत
