सीतापुर: 70 लीटर अवैध शराब के साथ छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कर्रवाई करते हुए 70 लीटर शराब बरामद की है। साथ ही छह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना संदना से 30 लीटर के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। …

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कर्रवाई करते हुए 70 लीटर शराब बरामद की है। साथ ही छह अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना संदना से 30 लीटर के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। थाना तालगांव से पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना खैराबाद से 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना हरगांव से 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है।

चार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ही रोहिला गांव निवासी बदलू और करूण शंकर को गिरफ्तार किया है। थाना बिसवां पुलिस टीम नेे थाना क्षेत्र के ही कुतुबपुर गांव निवासी झब्बू और पिसावां पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारंटी कुतुबनगर गांव निवासी होतू उर्फ धर्मेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शराब की दुकान से चोरों ने नकदी सहित पार किया 50 हजार का माल
कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात देशी शराब के ठेके पर धावा बोलकर चार पेटी शराब व नकदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान के पीछे सेंध काटकर घटना को अंजाम दिया। सेल्समैन द्वारा घटना की सूचना लिखित तहरीर देकर महमूदाबाद कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलौली बाजार चौराहे पर आनंद जायसवाल बिक्की की ठेका देशी शराब की दुकान है।
बीती शुक्रवार की रात किसी पहर चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाकर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने दुकान में रखी 35 हजार की नकदी व 15 हजार कीमत की चार पेटी देशी शराब चोरी कर ली। दुकान के सेल्समैन राजबहादुर द्वारा महमूदाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर घटना की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार