लखनऊ: बसपा में​ टिकट दिलाने के नाम पर ठगे 30 लाख, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव किस महीने में होंगे इस पर स्थिति भले ही नहीं साफ है। लेकिन टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा फलने फूलने लगा है। ताजा मामला बसपा में टिकट दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपए ठगी का सामने आया है। इस मामले में लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव किस महीने में होंगे इस पर स्थिति भले ही नहीं साफ है। लेकिन टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का गोरखधंधा फलने फूलने लगा है। ताजा मामला बसपा में टिकट दिलाने के नाम पर 30 लाख रूपए ठगी का सामने आया है। इस मामले में लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से की गयी है, शिकाय​त मिलने के बाद जांच अशियाना पुलिस को सौंपी गयी है। थाना प्रभारी आशियाना ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

कौशांबी की सिराथू विधानसभा कौशांबी के रहने वाले मोहम्मद फरीद ने अपनी शिकायत में कहा है कि बसपा से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे लखनऊ मंडल कार्यालय आशियाना में रकम ली थी। लेकिन उन्हें न तो टिकट मिला और न ही आरोपी ने रकम लौटाई। पीड़ित ने अपनी रकम पाने के लिए सभी प्रयास करने के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद फरीद खान कौशाम्बी के सहजादपुर के रहने वाला हैं। वह व्यापारी व समाजसेवी भी हैं। साल 2012 में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से वह प्रत्याशी भी थे। करीब 2 सप्ताह पहले बसपा के सिराथू विधानसभा के बसपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के कार्यालय से जुड़े एक शख्स का फोन आया है। टिकट हो जाएगा। उसने संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर बताया।

पहले टिकट के लिए मांगे थे 70 लाख

पीड़ित ने जब नंबर पर उस शख्स से संपर्क किया तो पता चला कि टिकट का ढाई करोड़ का रेट चल रहा है, लेकिन आपके साथ पिछली बार धोखा हुआ था इसलिए 70 लाख देने पर टिकट दिलाये जाने की बात कही गयी। पीड़ित ने इतनी रकम देने से इनकार कर दिया। 30 लाख रुपय़े में टिकट की बात पक्की हो गई। बीते 24 नवंबर को पीड़ित रिश्तेदार मोहम्मद शोएब, मोहम्मद सकलेन उर्फ मामा और रईस अहमद मड़ियांव नौबस्ता निवासी को साथ लेकर मायावती के आवास के पास पहुंचा था। वहां वह शख्स मिला और उसने बताया कि बहनजी से मुलाकात का शाम छह बजे के बाद का वक्त तय हुआ है। पिछली बार आपके साथ हुए धोखे की बात भी वह जानती हैं और इस बार आपके क्षेत्र में वह अधिक जनसभा भी करेंगी।

आशियाना में पैसा देने के लिए ठग ने बुलाया

ठगी करने वाले शख्स ने आशियाना के पुराना किला स्थित लखनऊ मंडल कार्यालय में 30 लाख रुपये जमा करके वहां से पत्र लेकर आने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि जब शाम को वह आशियाना स्थित बसपा के लखनऊ मंडल कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि वहां मिलने वाले शख्स का बेटा दुर्घटना में घायल हो गया है। उन्होंने फोन कर पता किया तो कहा गया कि बसपा कार्यालय में मौजूद दूसरे शख्स को पैसा दें दे और मायावती के आवास के गेट नंबर नौ के पास आ जाएं। पीड़ित ने कार्यालय में मौजूद शख्स को पैसे दे दिए और बसपा सुप्रीमो के आवास के गेट नबंर नौ पर पहुंच गए। वहां उन्होंने जब फिर से पहले शख्स से संपर्क करना चाहा तो पता चला कि मोबाइल बंद है। इसके बाद उसने सुरक्षाकर्मियों से जानकारी की तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।

यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: भाजपा में घोषणा पत्र बनाने को लेकर मंथन शुरू

संबंधित समाचार