2022 में अन्नदाता कर देंगे भाजपा का सफाया : मिर्जा कदीर बेग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिला सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग ने कहा कि भाजपा की नियत है कि किसान बर्बाद होता है तो होने दो। किसानों के प्रति ऐसी नियत रखने वाली भाजपा सरकार का सफाया 2022 में अन्नदाता यूपी से कर देंगे।भाजपा राज में हर कोई दुःखी है।उन्होंने कहा …

गोरखपुर। जिला सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग ने कहा कि भाजपा की नियत है कि किसान बर्बाद होता है तो होने दो। किसानों के प्रति ऐसी नियत रखने वाली भाजपा सरकार का सफाया 2022 में अन्नदाता यूपी से कर देंगे।भाजपा राज में हर कोई दुःखी है।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम 5 दिसंबर तक बढ़ाया जाना है। पार्टी के सभी नेता व पदाधिकारी विशेष रूप से 5 दिसंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रह कर मतदाता सूची का अवलोकन कर ले।

किसानों, नौजवानों की समस्याएं बढ़ी हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा बर्बर व्यवहार किया है। किसानों को अपमानित किया। भाजपा के लोगों ने किसानों को जीप से कुचल दिया। ऐसा अंग्रेजी सरकार में भी नहीं होता था। नाम बदलने और दूसरों का काम अपना बताने वाली सरकार को जनता बदल देगी, भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था बर्बाद कर दी है। पुलिस से अन्याय और अत्याचार करा रही है। जनपद सहित पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं।

इस दौरान आज एआईएमआईएम के जिला महासचिव जाबिर अली ने अपने साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग, अखिलेश यादव, डॉ मोहसिन खान, मनुरोजन यादव सुमन पासवान नंदलाल कनौजिया सुरेंद्र निषाद बाबूराम यादव गिरीश यादव विक्रम यादव परशुराम निषाद सपना चौधरी बल्लभ सहाय कुंदन कुमार मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव में पांच सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस: रीता बहुगुणा जोशी

संबंधित समाचार