राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का 10 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राकेश झुनझुनवाला समर्थित मेट्रो ब्रांड्स लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 दिसंबर को खुलेगा। फुटवियर क्षेत्र की रिटेलर मेट्रो ब्रांड्स आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तक तथा अन्य शेयरधारक 2.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का …

नई दिल्ली। राकेश झुनझुनवाला समर्थित मेट्रो ब्रांड्स लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 दिसंबर को खुलेगा। फुटवियर क्षेत्र की रिटेलर मेट्रो ब्रांड्स आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तक तथा अन्य शेयरधारक 2.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का निर्गम 14 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के जरिये कंपनी के प्रवर्तक अपनी करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। आईपीओ के बाद कंपनी में प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी मौजूदा के 85 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत रह जाएगी।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी ‘मेट्रो’, ‘मोची’, ‘वॉकवे’ और ‘क्रॉक्स’ ब्रांड के नए स्टोर खोलने तथा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी। फिलहाल देश के 134 शहरों में कंपनी के 586 स्टोर हैं। इनमें से 211 स्टोर पिछले तीन साल में खोले गए हैं।

यह भी पढ़े-

देश में कारों की मांग पर पड़ सकता है नकारात्मक असर: मारुति

संबंधित समाचार