अयोध्या: बिल्डिंग निर्माण में कमियां देख नाराज हुए अपर मुख्य सचिव, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव गन्ना व आबकारी ने रविवार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बिल्डिंग निर्माण में काफी कमियां मिलीं। उन्होंने तुरंत तकनीकि इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही सुस्त गति से चल रहे काम को तीन माह में पूरा करने …

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव गन्ना व आबकारी ने रविवार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बिल्डिंग निर्माण में काफी कमियां मिलीं। उन्होंने तुरंत तकनीकि इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही सुस्त गति से चल रहे काम को तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया।

अयोध्या पहुंचे अपर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी गन्ना व आबकारी संजय भूसरेड्डी ने दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में चल रहे बिल्डिंग के निर्माण में लग रहे मैटेरियल्स के गुणवत्ता की जांच की। तकनीकी इंजीनियर को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्हें निर्माण में कमियां मिली, जिस पर काफी नाराज दिखे।

पढ़ें: उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत

उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीज आते हैं। उनको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधा बहुत जरूरी है। इस समय मेडिकल कॉलेज में एक शिफ्ट में काम चल रहा गया। कार्य में गति देने के लिए दो शिफ्ट में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार 3 महीने के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि 3 महीने में भी काम पूरा करने में अपर मुख्य सचिव ने शंका जताई है।

दरअसल शासन के निर्देश पर अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण करने अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने आबकारी पीडब्ल्यूडी व गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की इसके साथ ही केएम शुगर मिल व परिसर में ही लगी डिस्टलरी का भी निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार