हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बच्चों को किया पुरस्कृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। स्काउट भवन हरदोई में उमंग एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित तीन दिवसीय उमंग एडवेंचर महासंग्राम कैम्प का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं मे प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। शिविर मे उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अध्यक्ष जिला …

हरदोई। स्काउट भवन हरदोई में उमंग एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित तीन दिवसीय उमंग एडवेंचर महासंग्राम कैम्प का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं मे प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

शिविर मे उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजन सामूहिक रूप से शारीरिक व मानसिक विकास मे सहायक होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के उत्साह, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। वे विभिन्न आपदाओं का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आशा है सभी बच्चों ने इस कार्यक्रम से काफी कुछ सीखा होगा। हम सभी को इस प्रकार की गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संगठन कमिश्नर स्काउट रमेश चंद्र वर्मा, प्रेम श्रीवास्तव, शिवम मौर्या, डॉ. पंकज वर्मा, विपिन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

अमृत महोत्सव के तहत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

नगर हरदोई में अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया यात्रा का समापन पुनः जीआईसी के मैदान में हुआ। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जिंदपीर चौराहा होते हुए रेलवेगंज, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, बावन चुंगी, नुमाइश चौराहा होते हुए राजकीय इंटर कालेज परिसर में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: “मनमानी की नुमाइश” अधिकारी कहने में कतरा रहे और आयोजक जमा करने नहीं आ रहे

संबंधित समाचार