अमेठी: मलिक मोहम्मद जायसी की सरजमीं पर अपर्णा यादव ने की जनसभा, दिया ये बड़ा संकेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव भी इस चुनावी रण में कूद गई हैं। अपर्णा यादव ने रविवार को पहली बार अमेठी की तिलोई विधानसभा के जायस मे मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अर्पणा यादव ने कहा कि अगर नेता …

अमेठी। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव भी इस चुनावी रण में कूद गई हैं। अपर्णा यादव ने रविवार को पहली बार अमेठी की तिलोई विधानसभा के जायस मे मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अर्पणा यादव ने कहा कि अगर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) कहेंगे तो वह तिलोई से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। अपर्णा यादव के इस बयान से अमेठी का चुनाव और दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

बता दें, स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को हराकर अमेठी की सांसद बनी। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिल गई। वह एक दिन पहले ही अमेठी का एक दिवसीय दौरा करके वापस लौटी हैं। अपर्णा यादव रविवार को पहली बार अमेठी पहुंची थीं। यहां तिलोई विधानसभा में उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘चुनाव लड़ना या न लड़ना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे, लेकिन मैं वादा करती हूं जायस से समाजवादी पार्टी का डंका बजेगा। मां भवानी का आशीर्वाद लेकर हम आए हैं यह विफल नहीं होगा।’

तिलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का संकेत

अपर्णा यादव ने अपने संबोधन में इस बात का संकेत दिया कि वह अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘अहोरवा भवानी धाम से दर्शन करके आ रही हूं। माताजी का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है।’

कृषि कानूनों की वापसी सपा की देन है : अपर्णा यादव

अपर्णा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून इतनी जल्दी न तो बनते ही हैं और न ही वापस लिए जाते हैं। जो कृषि कानून वापस लिए गए वह समाजवादियों की देन है। आज किसान खुश है। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर भी अपर्णा ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि इसी स्पीड में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते रहेंगे तो मुझे अगली बार साइकिल यात्रा लेकर आनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: शांतिपूर्ण व नकलविहीन सम्पन्न हुई आरओ, एआरओ की परीक्षा

संबंधित समाचार