बरेली: बसपा को झटका, संजीव और तमीम आसपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बसपा के बरेली और मुरादाबाद मंडल के कोऑर्डिनेटर रहे संजीव सागर और महानगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव रहे तमीम उद्दीन उर्फ बाबू चौधरी ने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इधर, विधानसभा चुनाव से पहले इनके आसपा में शामिल …

बरेली, अमृत विचार। बसपा के बरेली और मुरादाबाद मंडल के कोऑर्डिनेटर रहे संजीव सागर और महानगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव रहे तमीम उद्दीन उर्फ बाबू चौधरी ने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इधर, विधानसभा चुनाव से पहले इनके आसपा में शामिल होने से सियासी समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि दोनों ही नेता अपने को मजबूत करने के लिए पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की कोशिश करेंगे।

जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी ने कहा संजीव सागर और तमीम उद्दीन जमीन से जुड़े नेता हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अजय प्रधान, मंडल महासचिव विकास बाबू वाल्मीकि, जिला प्रभारी राजकमल पाल, आदेश भारती, पिंटू सागर, अमित कुमार, प्रदीप मौर्य, एमडी सिंह, आरिफ कुरेशी, नियाज अहमद, शफीक अहमद, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, अमजद अली, रमेश कश्यप, प्रताप सिंह, शाकिर अली, ऋ षिपाल आदि ने माला पहनाकर पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया और बधाई दी।

संबंधित समाचार