धान की सुस्त खरीद पर कुशीनगर प्रशासन का कड़ा रुख, जानें क्या?
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर प्रशासन ने धान की खरीद पर कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को साफ किया कि धान खरीद का प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यहां आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी धान खरीद एजेंसियों के …
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर प्रशासन ने धान की खरीद पर कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को साफ किया कि धान खरीद का प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यहां आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी धान खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने चार दिसंबर को उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव फेडरेशन के 12 क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पीसीएफ के जिला प्रबंधक अरुण कुमार को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान धान खरीद की स्थिति शिथिल होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
पढ़ें: कानपुर: युवतियों को छेड़ने के चलते मनचले युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल
बैठक में पीसीएफ के जिला प्रबंधक की तरफ से यह बताने पर कि 26 क्रय केंद्रों की निगरानी सही ढंग से नहीं हो पाई, डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में निर्देशित किया गया कि विपणन विभाग के समस्त क्रय केंद्रों पर कम से कम 500 क्विंटल धान खरीदा जाए।
इसी तरह अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर भी प्रतिदिन कम से कम 300 क्विंटल धान खरीदा जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद का प्रतिदिन लक्ष्य पूरा न करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम देवीदयाल वर्मा, डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह सहित सभी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
रायबरेली: पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। गिरफ्तार किये गये इस शातिर बदमाश पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि सलोन इलाके के प्रतापगढ़ सीमा के पास 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
