सीतापुर: भट्ठे पर मिट्टी गिराकर वापस जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, चालक की हुई मौत
सीतापुर। ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिरा कर वापस जा रहे एक चालक का ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संदना थाना क्षेत्र महासेन डेगरा …
सीतापुर। ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिरा कर वापस जा रहे एक चालक का ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संदना थाना क्षेत्र महासेन डेगरा गांव निवासी हरिनाथ 32 पुत्र रामलखन रविवार की देर शाम अपने ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी पहुंचाने दतवल गांव स्थित एक ईंट भटठे पर गया था। वहां से मिटटी गिरा कर वह वापस जा रहा था। इसी बीच मानपुर गांव के करीब उसका ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से हरिनाथ उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
घटना की जानकारी पाकर संदना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाराबंकी: खून से लथपथ युवक का शव हुआ बरामद, हत्या की आशंका
सोमवार की सुबह बाराबंकी-बहराईच मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर नहर पटरी पर एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। क्षेत्र में जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मसौली पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश वर्मा पुत्र राम प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी परसपुर बिन्दौरा थाना रामनगर का है। बता दें, मृतक वर्तमान समय में पत्नी आरती के साथ विजयनगर बाराबंकी में रहकर मजदूरी और पत्नी दूसरों के घरों में बर्तन चौका कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बाराबंकी: खून से लथपथ युवक का शव हुआ बरामद, हत्या की आशंका
