मुरादाबाद : छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र में चल खादी महोत्सव में कौशल्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पर्यावरण एवं प्रदूषण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने सभी मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा अब्दुश सलाम इंटर कॉलिज की छात्राओं ने महोत्सव में पहुंचकर खादी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र में चल खादी महोत्सव में कौशल्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पर्यावरण एवं प्रदूषण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने सभी मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
इसके अलावा अब्दुश सलाम इंटर कॉलिज की छात्राओं ने महोत्सव में पहुंचकर खादी के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्टॉल पर जाकर खरीदारी भी की। महोत्सव में सुबह से ही लोगों की आवाजाही रही। उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव त्यागी ने बताया कि खादी महोत्सव से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिल रहा है।
महोत्सव में लखनऊ की चिकनकारी, भदोही की कालीन, बिहार का सिल्क, गोरखपुर का टेराकोटा, फिरोजाबाद का ग्लास, बंदायू की जरी जरदोजी जैसे उत्पादों की जमकर खरीदारी की जा रही है। इसके साथ ही जूट, घास और बांस आदि के ईको फ्रेंडली उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं।
