यूपी की प्रगति का दस्तावेज होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: प्रियंका गांधी
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र यूपी की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा। प्रियंका ने घोषणा पत्र कमेटी और कैंपेन कमेटी के साथ लखनऊ में बैठककर में विधानसभा चुनावों की तैयारी की चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के …
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र यूपी की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा। प्रियंका ने घोषणा पत्र कमेटी और कैंपेन कमेटी के साथ लखनऊ में बैठककर में विधानसभा चुनावों की तैयारी की चर्चा की।
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में जनता की राय से तैयार किए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गयी।
पढ़ें: प्रदेश सरकार कर रही किसान और छात्रों का उत्पीड़न : अवधेश प्रसाद
प्रियंका ने बताया कि उप्र कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्गों समेत सभी तबकों की आवाज को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा। सूत्रों ने बताया कि बैठक में आगामी चुनाव के लिये घोषणा पत्र के अलावा टिकटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
लखनऊ: कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर प्रियंका गांधी ने बुलाई बैठक…
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश नेताओं की सोमवार को बैठक आहूत की। सूत्रों के अनुसार वाड्रा के यहां स्थित आवास पर चल रही बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी और विधायक आराधना मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इसमें आगामी चुनाव के लिये पार्टी के घोषणा पत्र और टिकटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी भी हैं।
