रायबरेलीः डीएम ने बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, कहा- यातायात नियमों का करें पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के (6 से 12 दिसम्बर तक) मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर इसे रवाना किया तथा उनके निर्देशन में सड़क सुरक्षा सम्बन्धित स्टीक व पम्पलेट वितरित किये गये। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर जनपद …

रायबरेली। जिले में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के (6 से 12 दिसम्बर तक) मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर इसे रवाना किया तथा उनके निर्देशन में सड़क सुरक्षा सम्बन्धित स्टीक व पम्पलेट वितरित किये गये।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर जनपद वासियों से कहा कि सड़क में चलते समय छोटी-छोटी बातो का ध्यान रखें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, रिफ्लेक्टर पट्टी का प्रयोग करें।

ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामू दादा ने कहा कि सभी लोग मानक के अनुरूप हेलमेट का प्रयोग करें। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित स्काउट एण्ड गाइड्स के प्रभारी लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने सभा का संचालन करते हुए लोगों को सदैव सीट-बेल्ट का प्रयोग करने की गुजारिश की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मनोज कुमार सिंह ने कहा कि समस्त वाहन चालक राॅग साइड से वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे, वाहन को तेज तफतार से न चलाये।

बाइक रैली कलेक्ट्रट से प्रारम्भ होकर फिरोज गांधी चैराहा, बस स्टाप, कहारो का अड्डा, त्रिपुला चैराहा और रतापुर चैराहे से होते हुए गोल चौराहे (सारस होटल) पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता, समाजसेवी रामू दादा, स्काउट एण्ड गाइड्स लक्ष्मीकान्त शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर वंदना सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी इंजेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

संबंधित समाचार