अयोध्या: हनुमानगढ़ी पर मनाया गया शौर्य दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। छह दिसंबर की 29वीं बरसी पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर जलाया 11 सौ दीपक। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को हिंदू समाज मनाता है शौर्य दिवस। कहा अयोध्या की तर्ज पर मथुरा और काशी का भी फैसला हो जाना चाहिए। कहा कि औरंगजेब और कृष्ण की तुलना नहीं …

अयोध्या। छह दिसंबर की 29वीं बरसी पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर जलाया 11 सौ दीपक। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को हिंदू समाज मनाता है शौर्य दिवस। कहा अयोध्या की तर्ज पर मथुरा और काशी का भी फैसला हो जाना चाहिए। कहा कि औरंगजेब और कृष्ण की तुलना नहीं की जा सकती।

राम और बाबर की तुलना नहीं की जा सकती। अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसी प्रकार मथुरा में मंदिर निर्माण होना चाहिए। कहा कि 6 दिसंबर को मथुरा की तैयारी थी, हम लोगों ने परिक्रमा करने का कार्यक्रम रखा था। लेकिन कुछ अवरोध के कारण कार्यक्रम रुक गया।

छावनी में तब्दील अयोध्या में जनजीवन रहा सामान्य

विवादित ढांचा ढहाये जाने की बरसी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सोमवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। मगर इन सबसे बेपरवाह श्रद्धालु रामधुन और आमजन अपने काम में मशगूल दिखायी पड़े। अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के जवान तैनात थे।

पढ़ें: India-Russia Summit: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- वार्षिक भारत और रूस के संबंध बदलते समय के साथ हुए हैं मजबूत

वहीं, रामनगरी के प्रवेश द्वारों पर छोटी-बड़ी गाडियों की तलाशी की जा रही थी। साथ ही आईकार्ड देखकर लोगों को अयोध्या में प्रवेश करने दिया जा रहा था। धर्मनगरी में सब कुछ सामान्य रहा। छह दिसंबर पर किसी भी संगठन की ओर से परम्परागत कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से सक्रिय रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि छावनी में तब्दील अयोध्या को देख कर मुलायम सरकार के दिनों की याद ताजा हो गयी।

संबंधित समाचार