मुरादाबाद : 10 दिसंबर तक जमा कराएं ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में रोड़ा बने ईडब्ल्यूएस आरक्षण पदों पर शासन ने हरी झंडी दिखा दी है। ऐसे में जिले में 122 क्षेत्रों को आरक्षण का लाभ मिला। विभाग द्वारा आरक्षित क्षेत्रों में आवेदनकर्ता को 10 दिसंबर तक ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए समय दिया गया है। प्रमाण पत्र जमा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में रोड़ा बने ईडब्ल्यूएस आरक्षण पदों पर शासन ने हरी झंडी दिखा दी है। ऐसे में जिले में 122 क्षेत्रों को आरक्षण का लाभ मिला। विभाग द्वारा आरक्षित क्षेत्रों में आवेदनकर्ता को 10 दिसंबर तक ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए समय दिया गया है। प्रमाण पत्र जमा होने के बाद इस हफ्ते में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जनपद में 2770 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

इनमें 500 आंगनबाड़ी व 580 सहायिका के पद वर्षों से खाली हैं। जुलाई में शासन के निर्देश पर बाल विकास विभाग द्वारा खाली पड़े 1080 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, जिसके बाद 15 हजार से ज्यादा युवतियों व महिलाओं ने आवेदन किया था। अक्टूबर में आवेदनों की जांच व सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।

इसमें कुछ महिलाएं सामान्य आरक्षण के लिए कोर्ट में गुहार लगाई, जिसके बाद शासन में सामान्य आरक्षण देते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए। जिसका पालन करते हुए बाल विकास विभाग द्वारा 122 ईडब्ल्यूएस आरक्षण का हवाला दिया। ऐसे में मानक साफ न होने से मामला शासन तक पहुंच गया। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर संशय बना है। ऐसे में अभी प्रक्रिया रोक दी गई है। शासन के आरक्षण के संबंध में गाइडलाइन साफ होने के बाद आगे प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी। आनंद वर्धन, सीडीओ

संबंधित समाचार