झांसी में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रशासन ने शुरू किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिला प्रशासन ने खेलों के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारकर आगे आने का मौका देने के लिए सोमवार को जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। यहां ध्यानचंद स्टेडियम में आज आयोजित की गयी जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों का उपस्थित गणमान्यों …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिला प्रशासन ने खेलों के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारकर आगे आने का मौका देने के लिए सोमवार को जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। यहां ध्यानचंद स्टेडियम में आज आयोजित की गयी जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों का उपस्थित गणमान्यों ने उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस क्रम में बॉलीबाल पुरूष बडागांव चिरगांव, कबडडी पुरूष बडगांव बंगरा, कुश्ती पुरूष राजदीप शिवम गुप्ता को 50 किग्रा में, दीपक यादव, अभय प्रताप को 54 किग्रा में, राघवेन्द्र कुशवाहा, सुधीर कुमार को 58 किगा में, अभिषेक श्रीवास-63 किग्रा, चन्द्रेश कुमार, दिग्विजय परमार 69 किग्रा वर्ग में सफलता हासिल की। 100मीटर दौड़ पुरूष में सचिन राजपूत, अंशु रजक, विजय श्रीवास, महिला में मोहनी, प्रियंका कुशवाहा, मीनू रजक200मी. दौड़ पुरूष में सचिन राजपूत, जयन्त सिंहआशीष राजपूत, महिला शोभा रायकवार, पिंकी कुशवाहामीनू रजक, 400 मी. दौड़ पुरूष में आरिफ, सचिन राजपूत, योगेन्द्र महिला शोभा रायकवार, प्रियंका कुशवाहा, उमा कुशवाहा, 800 मी. दौड़ पुरूष में संजय राजपूत, ताहित खान, यशश्वी कुमार और महिला में शोभा रायकवार, महक, मोहिनी, 1500 मी. दौड़ पुरूष में नकुल यादव, आशीष यादव, सतेन्द्र साहू और महिला में छाया ठाकुर, रामदेवी, उमा कुशवाहा, 3000 मी. दौड़ पुरूष में अभिषेक राजपूत, राघवेन्द्र सिंह, अरूण कुमार और महिला में छाया ठाकुर, प्रियंका कुशवाहा, रामदेवी को सफलता मिली।

पढ़ें: जालौन में सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन व दो पहिया रैली निकाली गयी

वहीं, गोला फेक पुरूष में पुनीत पटेल, आयुष्मान सिंह, भगत सिंह,लम्बीकूद पुरूष में ऋतिक, पंकज, विजय श्रीवास एवं महिला में आंशिका, मोहिनी ने बाजी मारी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की ओर से दिये निर्देश के क्रम में आयोजित की गयी प्रतियोगिता का उदघाटन शैलेष कुमार मुख्य विकास अधिकारी, अमित प्रताप सिंह जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, झांसी/खण्ड विकास अधिकारी, बबीना और एसएन त्रिपाठी निदेशक, अर्थ और संख्याधिकारी झांसी मण्डल की तरफ से किया गया । उक्त कायर्क्रम का समापन और पुरूस्कार वितरण, प्रमाण-पत्र वितरण रामतीर्थ सिंघल महापौर नगर निगम व सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने किया।

संबंधित समाचार