बरेली: 6 दिवसीय सीएमई में पहुंचे देशभर के विशेषज्ञ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आयुष मंत्रालय व राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा प्रायोजित 6 दिवसीय सीएमई कार्यक्रम सोमवार को उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कलकत्ता, झारखण्ड, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड सहित देश के कोने-कोने से पहुंचे प्रशिक्षित और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीएचयू के प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने …

बरेली, अमृत विचार। आयुष मंत्रालय व राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा प्रायोजित 6 दिवसीय सीएमई कार्यक्रम सोमवार को उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कलकत्ता, झारखण्ड, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड सहित देश के कोने-कोने से पहुंचे प्रशिक्षित और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीएचयू के प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने संबोधित कर लोगों को मधुमेह और क्षय रोग से बचाव के तरीके और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के डा. गालिब ने वर्तमान परिस्थिति में फार्माकोविजिलेंस की उपयोगिता पर जोर दिया। बीएचयू से पहुंचीं डा. मृदुलता ने आंखों में होने वाले रोग व उनके निदान पर चर्चा कर जानकारी दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन शहर विधायक डा. अरुण कुमार और प्राचार्य प्रो. डा. डीके मौर्य द्वारा धनवंतरि पूजन कर किया गया। सीएमई कार्यक्रम का आयोजन सचिव डा. संतोष कुमार एवं समन्वयक डा. अतुल कुमार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डा. शांतुल गुप्ता एवं डा. सूर्यप्रकाश ने किया।

संबंधित समाचार