मिर्जापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के गहुगड़ गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के गहुगड़ गांव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विक्रम पुत्र अन्नते प्रसाद मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में …

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के गहुगड़ गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के गहुगड़ गांव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विक्रम पुत्र अन्नते प्रसाद मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो महीने पूर्व वह घर आया था। रविवार की शाम रिश्तेदारी में गया था।

रात रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहा था। बाइक सवार जैसे ही घर से कुछ दूर था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्र है।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की ट्रामा सेंटर में हुई मौत

सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान ट्रामा सेन्टर वाराणसी में लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव निवासी रविन्द्र कांत पटेल (35) की सोमवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव निवासी रविन्द्र कांत पटेल रविवार को सायंकाल साढे सात बजे बाइक से सब्जी लेकर अपने घर लौटते समय लालगंज हलिया रोड पर धान लाद कर तीव्र गति से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

बीएचयू ट्रामासेन्टर में उपचार के दौरान रविन्द्र कांत पटेल की मौत हो गई। मृतक हुए रविन्द्र कांत पटेल के भतीजे विनोद पटेल ने लालगंज थाने में तहरीर दिया है। रविन्द्र कांत पटेल की मौत होने की सूचना मिलते ही घर पर स्वजनो में चीख पुकार मच गया।गांव में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: पुआल की आग से झुलसकर तीन सगे मासूम भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार