बरेली: हत्या के बाद से फरार चल रहा इनामी गंठा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी में सेल्समैन की हत्या के बाद से फरार चल रहे गंठा को पुलिस ने डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस पहले ही उसकी कुर्की कर चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। वह फिलहाल उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी में सेल्समैन की हत्या के बाद से फरार चल रहे गंठा को पुलिस ने डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस पहले ही उसकी कुर्की कर चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। वह फिलहाल उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरमाद हुए है।

7 जून 2020 को कटरा चांद खां में कुछ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जा रहे थे। यह देखकर वहीं के रहने वाले सचिन मौर्य छत से उनकी वीडियो बनाने लगा। बमदाशों द्वारा चलाई गई गोली उसके सिर में लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पंकज, नाहिद, अज्जी, अमन को 14 जून को गिरफ्तार कर लिया था।

घटना में शामिल आजाद नगर निवासी संचित उर्फ गंठा पुत्र मुनीश चंद्र शर्मा तब से फरार चल रहा था। पुलिस उसके संपत्ति की कुर्की भी कर चुकी थी। इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया। एसएसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र लगाया तो पता चला की वह उत्तराखंड में पहचान छुपाकर रह रहा है। वह सोमवार को अपने परिजनों से मिलने आया था।

इसी बीच दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बारादरी थाने से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी संचित उर्फ गंठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पहचान छुपाकर उत्तराखंड में रह रहा था। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार