ओमिक्रॉन को लेकर सरकार सतर्क, ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर दिया जा रहा जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने के बाद जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार सीमाओं पर सतर्कता बरत रही है तो वहीं ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश सरकार …

लखनऊ। देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने के बाद जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार सीमाओं पर सतर्कता बरत रही है तो वहीं ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में सर्तकता सावधानी से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच के अलावा हर एक पॉजिटिव मरीज की जीनोम परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रदेशवासियों को इस नए वैरिएंट के प्रकोप से बचाने के लिए युद्ध स्‍तर पर ग्रामीण और शहरी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर जोर दे रही है। ओमीक्रान से निपटने के लिए चिकित्‍सीय व्‍यवस्‍थाओं को तेजी से बेहतर किया जा रहा है। प्रदेश के सीएचसी-पीएचसी में 19 हजार बेड और मेडिकल कॉलेजों में 55 हजारों बेड की बढ़ोतरी की जा रही है।

प्रदेश सरकार ने स्वच्छता, कोविड प्रोटोकॉल, फोकस टेस्‍टिंग, टीकाकरण, सर्विलांस, सैनिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाले पीकू नीकू, 855 सीएचसी में 50 और 3011 पीएचसी में 10 नए बेड की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने आला अधिकारियों को नए वैरिएंट को लेकर अस्‍पतालों में व्‍यवस्‍थाओं को दुरुस्‍त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ऑक्‍सीजन, बेड, लैब जैसी व्‍यवस्थाओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

कोरोना संक्रमित की हो रही जीनोम सिक्वेंसी

सीएम के आदेश के बाद प्रदेश में एक ओर डेली मॉनीटरिंग को बढ़ाने के साथ ही निगरानी समीतियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। विदेश से आने वाले सभी यात्री की आरटीपीसीआर जांच कराने के साथ ही हर एक पॉजिटिव मरीज की जीनोम सीक्वेंसी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व आईपीएस समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल

संबंधित समाचार