आज का राशिफल | 7 दिसंबर, 2021
मेष राशि आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर नए विचार मस्तिष्क में आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। वृष राशि आज अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के …
मेष राशि
आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर नए विचार मस्तिष्क में आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
वृष राशि
आज अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या होगी। बॉस के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
मिथुन राशि
आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा करेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। अपने काम को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
कर्क राशि
नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। प्रेम संबंध का आनन्द उठाएंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। आपकी कला की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है।
सिंह राशि
आज मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रभावी हो सकते हैं। कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे।
कन्या राशि
आज सन्तान को शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पढ़ाई में आ रहे अवरोध दूर होंगे। बच्चों की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं। आमतौर पर सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
तुला राशि
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ठंड के कारण वायरल और जुकाम का शिकार हो सकते हैं। पुरानी समस्या आपको सुलझती हुई नजर आएंगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं को जन्म देगा। व्यापार में साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। आपके काम में स्थिरता आयेगी। व्यापार में लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। समाज में आप बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें।
धनु राशि
आज आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। धन का ज्यादा लालच न करें। स्टॉक मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुंचा सकते हैं।
मकर राशि
आज जॉब में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। नई परियोजना में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आज आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल न लें।
मीन राशि
आज आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पुराने स्वस्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।
