रायबरेली: खाद्यान्न न पहुंचने से गरीबों को राशन मिलने में हुई दिक्कत, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हर महीने की पांच तारीख से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार गोदाम पर ही अभी तक खाद्यान्न नहीं पहुंचने से समय से खाद्यान्न वितरण की उम्मीद कम है। बताते चलें कि प्रदेश की योगी सरकार ने अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति …

रायबरेली। हर महीने की पांच तारीख से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार गोदाम पर ही अभी तक खाद्यान्न नहीं पहुंचने से समय से खाद्यान्न वितरण की उम्मीद कम है।

बताते चलें कि प्रदेश की योगी सरकार ने अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न के साथ प्रति कार्ड धारकों को एक किलो चना व नमक व एक लीटर रिफाइंड तेल भी देने की घोषणा की है। अब तक सरकारी गोदाम में चना, नमक व तेल के साथ ही खाद्यान्न भी गोदाम नहीं पहुंचा है। जिससे खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाने के बावजूद समय से कार्डधारकों को वितरण की उम्मीद कम ही है।

पढ़ें- रायबरेली: अभद्रता और लापरवाही करने पर बैंक प्रबंधक का हुआ चित्रकूट तबादला

अगर मंगलवार तक गोदाम में खाद्यान्न पहुंच भी जाता है तो उसका सत्यापन नोडल अधिकारी से कराने के बाद ही कोटेदारों को वितरण शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में भी दो-तीन दिन का समय लगना स्वाभाविक है। इसी तरह कोटेदारों को भी वितरण से पूर्व अपने गोदाम का सत्यापन पूर्ति निरीक्षक व पर्यवेक्षक से कराना होगा। इस प्रक्रिया में भी कम से कम दो-तीन दिन लगना तय है। कोटेदारों का कहना है कि अगर वे गेहूं व चावल का उठान कर लेते हैं तो बाकी सामग्री उठाने के लिए दोबारा ढुलाई भाड़ा खर्च करना पड़ेगा।

बिना सभी सामानों के केवल गेंहू-चावल का वितरण करने पर कार्डधारकों के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वो पूरी सामग्री का एक साथ उठान करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी सालिकराम का कहना है कि नेफेड से नमक, तेल व चने की आपूर्ति खाद्य निगम को होने के बाद ही कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचेगा। सभी कोटेदारों को खाद्यान्न उपलब्ध होने के बाद शासन की ओर से निर्धारित तिथि से खाद्यान्न वितरण कराया जाएगा।

संबंधित समाचार