अमरोहा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भी नहीं हो रहा नियमों का पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सरकार द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी एवं पालन कराने हेतु समय-समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करके जनता को जानकारी दी जाती है।लेकिन जनता यातायात नियमों का पालन नहीं कर पा रही है। परिवहन विभाग द्वारा जनपद में 6 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सरकार द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी एवं पालन कराने हेतु समय-समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करके जनता को जानकारी दी जाती है।लेकिन जनता यातायात नियमों का पालन नहीं कर पा रही है।

परिवहन विभाग द्वारा जनपद में 6 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिवहन विभाग और पुलिस के आला अधिकारी आमजन की जान और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है। अधिकारियों के द्वारा आमजन से अपील भी की है कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि सबकी जिंदगी सुरक्षित रह सके।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने आमजन से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और तीन सवारी बिल्कुल ने बैठायें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं और नो पार्किंग में भी अपना वाहन खड़ा न करें। जिससे दूसरे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं दोपहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर तथा बड़े वाहनों में प्रेशर होरन और सायरन का प्रयोग ना करें। स्कूली बच्चों के द्वारा भी यातायात नियंत्रण,लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। लेकिन जनता के द्वारा अधिकारियों की अपील को अनदेखी करते हुए लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार