मुरादाबाद : नौ दिसंबर से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे डिप्लोमा फार्मासिस्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मंगलवार को अपनी बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए काला फीता बांधकर काम करते हुए विरोध जताया। जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट और एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, मरीजों को परामर्श देने के सीमित अधिकार, पदों के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मंगलवार को अपनी बीस सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए काला फीता बांधकर काम करते हुए विरोध जताया।
जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट और एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम परिवर्तन, मरीजों को परामर्श देने के सीमित अधिकार, पदों के मानकों में परिवर्तन की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही है।
इसके विरोध में आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध चलेगा। 9-16 तक दो घंटे कार्य बहिष्कार और 17 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें आवश्यक सेवा जैसे इमरजेंसी और पोस्टमार्टम बाधित नहीं रहेगा। बीस दिसंबर से आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी ठप कर रही जाएगी।
विरोध जताने वालों में मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर, जिला मंत्री एसपी सिंह, कुंदन सिंह, पीपी सिंह चौहान, राजेश पाठक आदि डिप्लोमा फार्मासिस्ट शामिल हैं।
