अयोध्या: रोडवेज कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
अयोध्या। जिले में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से अयोध्या बस स्टेशन पर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में अयोध्या क्षेत्र के सभी रोडवेज कर्मचारी व बाहर जिले से आए रोडवेज कर्मचारी भी शामिल हुए। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अयोध्या …
अयोध्या। जिले में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से अयोध्या बस स्टेशन पर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में अयोध्या क्षेत्र के सभी रोडवेज कर्मचारी व बाहर जिले से आए रोडवेज कर्मचारी भी शामिल हुए।
रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अयोध्या बस डिपो के आरएम शिव प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते, किराया भत्ता व समय पर वेतन।
प्रोन्नति, संविदा चालकों की नियमित नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों को महंगाई भत्ता और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की मांग रखी। साथ ही कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत चिकित्सीय सुविधा। 3000 नई बसें जोड़ने और राष्ट्रीय कृत मार्गों पर निजी वाहनों का संचालन बंद करने। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का उत्तर प्रदेश राजकीय रोडवेज में पुनर्गठन करने की मांग की है।
रायबरेली: खेत में मिला महिला का शव, गला घोंटकर की गई हत्या
उन्नाव के छोटीखेड़ा मजरे गालिबपुर, मौरावां की रहने वाली महिला सोमवार से लापता थी। मंगलवार को महिला का शव गुरुबक्शगंज के बंडे गांव में खेत में पड़ा मिला। महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। साथ ही कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। साथ ही छह लोगों को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। मामले में मौरावां पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: खेत में मिला महिला का शव, गला घोंटकर की गई हत्या
