मथुरा में भव्य कृष्ण मन्दिर बनाने की आवश्यकताः लक्ष्मीनारायण चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मथुरा में बना कृष्ण मन्दिर छोटा है और इसे भव्य और बड़ा बनाने की जरूरत है। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी ने यह बात तब कही। जब उनसे पूछा गया कि मथुरा में कृष्ण का …

मथुरा। उत्तर प्रदेश के डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मथुरा में बना कृष्ण मन्दिर छोटा है और इसे भव्य और बड़ा बनाने की जरूरत है। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी ने यह बात तब कही। जब उनसे पूछा गया कि मथुरा में कृष्ण का भव्य मन्दिर तो बना हुआ है, अब और कौन सा कृष्ण मन्दिर बनेगा।

उन्होंने कहा कि कंस किले की पुरानी दीवार इस बात की गवाह है कि यह क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है। इसलिए नया मन्दिर वर्तमान मन्दिर से लेकर कंस किले की टूटी दीवार तक बनना चाहिए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सहमति व्यक्त की और कहा कि वह पाटी के वरिष्ठ नेता हैं। कृष्ण का मन्दिर मथुरा में नहीं बनेगा तो क्या, लाहौर में बनेगा। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों को छह दिसंबर को कार्यक्रम किये जाने की इजाजत नहीं दिये जाने को लेकर पूछ गये सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जन्मभूमि का मामला अदालत में विचाराधीन है।

पढ़ें: अखिलेश का मोदी पर पलटवार, कहा- भाजपा के लिए रेड अलर्ट है महंगाई

इसलिए किसी नये कार्यक्रम को करने की इजाजत नही दी जा सकती। उनका कहना था कि राम मन्दिर का निर्माण भी तब शुरू हुआ। जब सर्वोच्च न्यायालय ने इसपर अपना फैसला सुना दिया। मंत्री ने कहा कि योगी जी संत हैं, उनके पत्रे से निकली तारीख पर ही राम मन्दिर का निर्माण शुरू हो सका। जब उनके दिमाग में सही महूर्त आएगा तो कृष्ण मन्दिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

चुनाव आते ही भाजपा को मन्दिर की याद आने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण की वजह से विश्व के लोग भारत को जानते हैं। अयोध्या को तो लोग भूल ही गए थे, किंतु मोदी और योगी की वजह से विश्व के 80 प्रतिशत लोग जान गए हैं कि अयोध्या यूपी में है। भव्य राम मन्दिर अयोध्या में बन रहा है। अयोध्या की भव्यता की अलग पहचान बनेगी।

संबंधित समाचार