लखनऊ: प्रियंका गांधी बुधवार को जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं के लिये अलग घोषणापत्र जारी करने की नयी पहल की है। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पहला महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी। पार्टी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार प्रियंका …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं के लिये अलग घोषणापत्र जारी करने की नयी पहल की है। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पहला महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी।
पार्टी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार प्रियंका कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कल दोपहर 12 बजे महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी। बता दें कि बीते दो दिन से प्रियंका, पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये लखनऊ में विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर रहीं हैं।
घोषणा पत्र समिति की बैठक में महिला घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के बाद इसे बुधवार को जारी करने का फैसला किया गया। इस दौरान प्रियंका की उपस्थिति में कांग्रेस की समन्वय समिति, इलेक्शन और कैंपेन कमेटी की बैठक भी संपन्न हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात कर चुनाव अभियान के बारे में उनके सुझावों पर चर्चा की।
लखनऊ: सपा, बसपा के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ नेताओं ने मंगलवार को यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बदांयू से पांच बार निर्दलीय विधायक रहें राम सेवक पटेल भी शामिल हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में पटेल के अलावा बांदा से सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार राज, बरेली से बसपा के नेता मनोहर सिंह जाटव, बस्ती से विधायक रहें राणा कृष्ण किंकर सिंह एवं उनके पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह, आप के डॉ अनूप चौधरी और अमरोहा से मंसूरी समाज के नेता हाजी महमूद हसन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
