आठ दिसंबर को जौनपुर आएंगे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जौनपुर के रामनगर (सुइथाकलां) में आठ दिसंबर को आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आठ दिसंबर को रामनगर स्थित राजाराम महाविद्यालय में आएंगे। डॉ शर्मा जिले के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं का लोकार्पण व कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जौनपुर के रामनगर (सुइथाकलां) में आठ दिसंबर को आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आठ दिसंबर को रामनगर स्थित राजाराम महाविद्यालय में आएंगे।
डॉ शर्मा जिले के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं का लोकार्पण व कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, प्रशासन इसकी तैयारियों में पूरे जोरों-शोर से जुटा है।
जौनपुर में मनायी गयी क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी की 142वीं जयंती
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी और लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद यतीन्द्र नाथ मुखर्जी की मंगलवार को 142 वीं जयंती मनायी। जिले के सरांवा गाव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक मोमबत्ती और अगरबत्ती जला कर उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी। शहीद स्मारक पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि महान क्रांतिकारी यतींद्र नाथ मुखर्जी का जन्म 7 दिसंबर 1879 में बंगाल में हुआ था।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: भगवा रंग में रंगी मस्जिद, सफेद करने का निर्देश
अपनी बहादुरी से एक बाघ को बार देने के कारण उन्हें बाघा यतींद्र से नाम से भी जाना जाता था। वह क्रांतिकारियों के प्रमुख संगठन युगांतर पार्टी के मुख्य नेता थे। अंग्रेजों की बंग भंग योजना का जमकर विरोध किया। आंदोलन को धार देने के लिए अपने चार साथियों के साथ मिलकर 26 अगस्त 1915 को कोलकाता रोड एंड कंपनी के बंदूक बिक्री केंद्र से पिस्तौल लूट ली। 9 सितंबर 1915 को अंग्रेजों के साथ हुई मुठभेड़ में बुरी तरह घायल हो गए और 10 सितंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस अवसर पर डॉक्टर धर्म सिंह अनिरुद्ध सिंह मैनेजर पांडे मनजीत कौर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
