मुरादाबाद : हवाई पट्टी के साथ होगा स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन
मुरादाबाद, अमृत विचार। खेलो इंडिया अंतर्गत मूंढापांडे में मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सात करोड़ से निर्माणाधीन हॉल की हवाई पट्टी के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम के उद्घाटन के बाद जनपद में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। खेलो इंडिया अंतर्गत मूंढापांडे में मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सात करोड़ से निर्माणाधीन हॉल की हवाई पट्टी के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम के उद्घाटन के बाद जनपद में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सके व उनकी प्रतिभा सामने आए, इसके लिए मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हॉल के लिए 2019 में मूंढापांडे में एक एकड़ में स्पोर्ट्स स्टेडियम स्वीकृत किया गया। इसमें 52 मीटर लंबाई, 32 मीटर चौड़ाई, 13 मीटर ऊंचाई, दो चेंज रूम, एक चौकादीर का कमरा और ऑफिस बनाया गया है। स्टैंड भी बनाया गया है। फरवरी में शुरू हुआ निर्माण कार्य मार्च में लॉकडाउन लगने के कारण दो साल बंद रहा। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान ने बताया कि इसमें बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, जिमनास्ट, कुश्ती, कैरम, बाक्सिंग जैसे सभी इंडोर खेल खेले जाएंगे।
अभी जिला मुख्यालय पर इंडोर हॉल नहीं होने से खिलाड़ियों को कई खेलों की सुविधाएं नहीं मिल पातीं। वहीं, बारिश में भी खिलाड़ियों को परेशानी होती है। इससे ग्रामीण अंचलों के बालक-बालिका खिलाड़ियों को सुविधा हासिल होगी। बताया कि स्टेडियम का निर्माण पूरा हो गया है। प्रशासन से उद्घाटन की तिथि मांगी गई थी, जिसके बाद तय हुआ कि हवाई पट्टी के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कराया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल से ग्रामीण प्रतिभागियों को खेल का अवसर मिलेगा।
