बरेली: 25 लोगों के संपर्क में आया युवक, कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 5 दिसंबर को चार कोरोना के मामले मिलने के बाद मंगलवार को फ्रेंडस कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्विलांस के दौरान जानकारी मिली कि युवक 1 दिसंबर को एक शादी में शामिल हुआ …
बरेली, अमृत विचार। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 5 दिसंबर को चार कोरोना के मामले मिलने के बाद मंगलवार को फ्रेंडस कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्विलांस के दौरान जानकारी मिली कि युवक 1 दिसंबर को एक शादी में शामिल हुआ था। जिसके बाद 4 दिसंबर को उसकी तबीयत बिगड़ी थी। निजी चिकित्सक से परामर्श व उपचार कराने के बाद भी तबीयत में सुधार न होने पर सोमवार को युवक ने निजी मेडिकल कालेज में अपनी कोरोना जांच कराई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि जिलें में वर्तमान में जिले में कोरोना के अब आठ सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। वहीं शहर के सदर कैंट निवासी एनआरआई के पिता का सैंपल भी कोरोना जांच को भेज दिया गया है।
25 लोगों के संपर्क में आया युवक
आईडीएसपी प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से ही सर्विलांस यूनिट की ओर से युवक की कांटेक्ट ट्रेसिग शुरु कर दी गई। उसके संपर्क में करीब 25 लोगों आए। सभी को ट्रेस कर लिया गया है। संदिग्ध लक्षणों के आधार पर संपर्क में आए लोगों की बुधवार को कोरोना की जांच कराई जाएगी।
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर बढ़ाई जांच
ब्रिटेन से दिल्ली होते हुए बरेली आए एनआरआई की रिपोर्ट में संक्रमण आने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सर्विलांस टीम ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सैंपलिग बढ़ा दी है। मंगलवार को भी इन सभी जगहों पर सैंपल लिए गए। हालांकि इस दौरान किसी भी व्यक्ति में एंटीजन की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
