पीलीभीत: बांसुरी महोत्सव के पोस्टर का डीएम-एसपी ने किया विमोचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद की पहचान बांसुरी को नए आयाम देने के लिए चल रही प्रशासन की तैयारियों ने गति पकड़ी है। पिछले कई दिनों से लगातार तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव की रूपरेखा तैयार करते हुए अफसरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। शहर के तमाम संभ्रांत लोगों को भी इससे जोड़ा गया है, प्रचार-प्रसार …

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद की पहचान बांसुरी को नए आयाम देने के लिए चल रही प्रशासन की तैयारियों ने गति पकड़ी है। पिछले कई दिनों से लगातार तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव की रूपरेखा तैयार करते हुए अफसरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। शहर के तमाम संभ्रांत लोगों को भी इससे जोड़ा गया है, प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। विश्व रिकार्ड बनाने को लेकर भी प्रयास हैं। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। साथ ही अभिनेता राजपाल यादव, प्रमुख कवियों को भी बुलाया जाएगा।

इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट में बांसुरी महोत्सव के अंतर्गत होने वाली छह प्रतियोगिताओं से संबंधित पोस्टर का विमोचन डीएम पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पी समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। नाटक, फैंसी ड्रेस, आइडल गायन, फेस पेंटिंग, आइडल नृत्य बालक-बालिका एकल, ग्रुप प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसम्बर की शाम पांच बजे तक ईमेल आईडी- [email protected] या फिर व्हाट्सएप नंबर 7007712076 पर आवेदन भेज सकते हैं।

बताया कि आइडल नृत्य, इन्सट्रेन्टल स्टार, पीलीभीत आइडल गायन के लिए 8-35 उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फैंसी ड्रेस में 6-12, फेस पेंटिंग में 10-20 वर्ष तक के आवेदन कर सकेंगे। आयु प्रमाण के सत्यापन को हाईस्कूल का प्रमाण पत्र या समक्ष स्तर (प्रधानाचार्य) से जारी प्रमाण पत्र देना होगा।

प्रतिभागी जनपद का ही निवासी मान्य होगा। अन्यथा पुरस्कार/उम्मीदवारी निरस्त मानी जाएगी। प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन की समय सीमा निर्धारित है। गायन, इंस्ट्रुमेंटल स्टार, नृत्य की 10 मिनट, नाटक मंचन की 15 मिनट, नाटक की भाषा सभ्य तथा ड्रेस डिजाइन शालीन होने के साथ साथ नाटक किसी धर्म, राजनीतिक विषय पर आधारित नहीं होना चाहिए। विषयवस्तु किसी की भावनाओं को आहत करने वाली न हो। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: लिंटर गिरने से दो युवक दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

संबंधित समाचार