सीतापुर: प्रधान के बेटे के तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, विवाहित युवती की मौत
सीतापुर। जिले के संदना इलाके में मंगलवार की शाम ग्राम प्रधान के बेटे के तिलक समारोह में हो रही अधाधुंध हर्ष फायरिंग में प्रधान के परिवार की ही एक विवाहित युवती की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदना थाना क्षेत्र के महसुई गांव निवासी प्रधान रमेश के बेटे नीरज का …
सीतापुर। जिले के संदना इलाके में मंगलवार की शाम ग्राम प्रधान के बेटे के तिलक समारोह में हो रही अधाधुंध हर्ष फायरिंग में प्रधान के परिवार की ही एक विवाहित युवती की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदना थाना क्षेत्र के महसुई गांव निवासी प्रधान रमेश के बेटे नीरज का तिलक था। शाम को तिलक समारोह चल रहा था। इस बीच प्रधान के परिवार वालों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
हर्ष फायरिंग में कई राउंड गोलियां चली। इसी दौरान प्रधान के भाई के लाइसेंस रिवाल्वर से निकली गोली प्रधान के परिवार की 22 साल से विवाहित भतीजी अंजू पुत्री रामनाथ को जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको फौरन नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फायरिंग के दौरान तिलक समारोह में भगदड़ मच गई। घटना के कई घंटों बाद पुलिस को जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक प्रधान के भाई के लाइसेंसी असलहे से गोली चली है। घटना को लेकर एसपी का सीयूजी नंबर उठाते हुए पीआरओ ने बताया कि नीरज का तिलक समारोह चल रहा था। जहां लाइसेंसी रिवाल्वर से हुई हर्ष फायरिंग में अंजू नाम की महिला की मौत हो गई है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
लखनऊ: लोक मंगल दिवस पर महापौर से आम जनता ने की शिकायतें, जानें क्या?
माह के प्रथम मंगलवार को जोन एक और दो में लोकमंगल दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। बेगमगंज निवासी रामू शंकर ने महापौर को बताया कि उनके इलाके में नाले पर लगे ढक्कन टूट गए हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: लोक मंगल दिवस पर महापौर से आम जनता ने की शिकायतें, जानें क्या?
